छत्तीसगढ़

खेत गई थी पत्नी, घर में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Nil dhankar
9 July 2022 8:33 AM IST
खेत गई थी पत्नी, घर में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
x

भिलाई। करंजा भिलाई निवासी एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि मृृतक की पहचान पवन निषाद (35) के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम को उसने अपने घर पर ही फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी काम करने के लिए खेत पर गई हुई थी और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

वे लोग शाम को वापस लौटे तो पवन निषाद की लाश फंदे पर झूल रही थी। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है।

Next Story