छत्तीसगढ़

पुरे परिवार लड़ रहे पंचायत चुनाव

Nilmani Pal
17 Feb 2025 10:59 AM IST
पुरे परिवार लड़ रहे पंचायत चुनाव
x
छग

गौरेला। आज गौरेला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक ही परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार दिखे। सेमरा भदौरा की रहने वाली गजमति भानू, जो पूर्व सरपंच हैं, इस बार फिर सरपंच पद पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

उनके पति अमर भानू जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी बड़ी बेटी शोभा भानू पंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि छोटी बेटी सुचिता भानू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनाव लड़ रही हैं।

आज जब मतदान की शुरुआत हुई, ये चारों प्रत्याशी एक ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं से संपर्क करते हुए दिखाई दिए। जहां गजमति भानू, अमर भानू और शोभा भानू के चुनाव आज ही हो रहे थे, वहीं सुचिता भानू के क्षेत्र में मतदान 20 फरवरी को होगा। इस पूरे परिवार का चुनावी अभियान चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एक ही परिवार के चार सदस्य एक साथ चुनावी दंगल में उतरे हैं। इन सभी के आत्मविश्वास और उत्साह को देख मतदाता भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

इस परिवार का चुनावी नजारा गौरेला में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि कितनो को या फिर क्या सभी को इस चुनाव में कामयाबी मिल पाती या नहीं।


Next Story