छत्तीसगढ़

पूरा देश और विश्व मणिपुर की घटना से शर्मसार है : किरणमयी नायक

Nil dhankar
20 July 2023 10:54 AM IST
पूरा देश और विश्व मणिपुर की घटना से शर्मसार है : किरणमयी नायक
x

रायपुर। मणिपुर पिछले कई दिनों से चल रहे हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मणिपुर से हिंसा की खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर मणिपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है।

अब यहां दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा हो गया। अब इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि ऐसे निकृष्ट हरकत के लिए घृणा शब्द भी कम पड़ता है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट स्वत संज्ञान ले। फास्ट ट्रेक कोर्ट को सौंपा जाए। जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीएम और गृह मंत्री को तत्काल मणिपुर जाना चाहिए। पूरा देश, पूरा विश्व इस घटना से शर्मसार है। हर विवाद की कीमत महिला को क्यों चुकानी पड़ती है।

Next Story