छत्तीसगढ़

कोसा बुनने वाले ने किया सुसाइड, जहर पीकर दे दी जान

Nilmani Pal
10 Jan 2023 9:41 AM GMT
कोसा बुनने वाले ने किया सुसाइड, जहर पीकर दे दी जान
x
छग

जांजगीर। जिले में एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। वो सुबह घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। उसकी खेत में में लाश मिला है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसा क्यों किया है। मामला नैला चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। उसने 10वीं तक की पढ़ाने करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था।

बताया गया कि सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। घरवालों ने बताया कि हमें लगा था कि कहीं घूमने गया होगा। जल्दी आ जाएगा। मगर वह दोपहर तक लौटा हीं नहीं। परिजनों ने बताया कि हमने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद हमने उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

Next Story