छत्तीसगढ़
मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, रेलवे प्रशासन में हड़कंप
jantaserishta.com
26 Aug 2025 10:25 AM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रायपुर और उरकुरा के बीच मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचते ही मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर और उरकुरा के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे के बाद अप और डाउन रुट की सभी ट्रेने प्रभावित हुई है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचते ही मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, अमृतसर से चलकर बिलासपुर जानें वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और सालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस काफी देर से उरकुरा स्टेशन के पास खड़ी है। रेलवे की टीम जल्द से जल्द मेंटेनेंस कार्य को खत्म कर रुट को यथावत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





