छत्तीसगढ़

दूल्हे की अंकसूची देखकर शादी रोकी गई

Nilmani Pal
29 April 2026 10:34 AM IST
दूल्हे की अंकसूची देखकर शादी रोकी गई
x
छग

कोंडागांव। विश्रामपुरी में प्रशासन ने बाल विवाह रुकवाकर बड़ी कार्रवाई की है। 18 वर्ष 3 माह के युवक का विवाह तय किया गया था। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम पहुंची। दस्तावेजों और अंकसूची की जांच की गई।

जन्मतिथि के आधार पर युवक विवाह योग्य आयु से कम मिला। इसके बाद दोनों पक्षों को कानून की जानकारी दी गई। बाल विवाह के दुष्परिणाम भी समझाए गए। परिजनों ने निर्धारित आयु पूरी होने तक विवाह टालने पर सहमति दी। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों और बुजुर्गों की मौजूदगी में समझाइश दी गई।।समय रहते कार्रवाई से एक और बाल विवाह रुक गया। प्रशासन ने जागरूकता बढ़ाने की बात कही है।

यह भी पढ़े

बीनागुंडा गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों ने मिसाल पेश की। लकवाग्रस्त युवक को तीन दिन पहले अटैक आया था। परिजनों ने 108 सेवा को लगातार फोन किया, लेकिन मदद नहीं मिली। घंटों इंतजार के बाद ग्रामीण खुद मैदान में उतरे। करीब 20 लोगों ने युवक को खटिया में बांधा। इसके बाद 19 किलोमीटर कठिन रास्ता पैदल तय किया गया।

पहाड़ी और पथरीले रास्तों में हर कदम चुनौतीभरा था। छोटेबेटिया पहुंचने पर बीएसएफ कैंप से मदद मिली। फिर एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा ठप रहने का आरोप लगाया। यह मामला व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Next Story