छत्तीसगढ़
येलो अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने दी चेतावनी, आंधी-तूफान के बीच पेड़ के नीचे खड़े होने से बचे
Nilmani Pal
14 April 2025 9:04 AM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कवर्धा (केसीजी), कोरबा और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने एक चक्रवात के कारण हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
Next Story





