छत्तीसगढ़
एक बार फिर से बदल सकता है मौसम! दिन में गर्मी रात में ठंड
jantaserishta.com
12 Feb 2023 8:54 AM IST

x
DEMO PIC
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने बतया है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होगी। हालांकि दिन का पारा गर्म होगा। बता दें कि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायगढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही रायपुर और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
दरअसल, उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा ने प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ा दी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात का तापमान सामान्य के बराबर पहुंचने के साथ ही ठंड का अहसास कराने लगा है। अगले एक-दो दिन में राज्य के शेष हिस्सों में भी अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





