छत्तीसगढ़
ग्राम पठारीडीह में 3 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग का काटा रास्ता
Shantanu Roy
25 April 2025 7:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों की समस्या को जाना गया और दूसरे चरण में उनका निराकरण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिलेवासियों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में धरसीवा ब्लॉक के ग्राम पठारीडीह के निवासियों ने सुशासन तिहार के माध्यम से इलाके में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत की थी। उनके आवेदन पर एक्शन लेते हुए तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे ने टीम का गठन किया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर राजस्व अमले द्वारा कुल 3 एकड़ जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए रास्ता काटने की कार्रवाई की गई। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमारी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





