छत्तीसगढ़

रिटायर्ड फौजी का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत, बैलगाड़ी की सवारी करवाई

Nil dhankar
4 Feb 2023 8:53 AM IST
रिटायर्ड फौजी का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत, बैलगाड़ी की सवारी करवाई
x
छग

बालोद। आर्मी के रिटायर्ड जवान किशोर कुमार साहू को बैलगाड़ी में खड़े कराकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। यह नजारा सांकरा चौक का है. इस दौरान भारत माता, जय जवान और जय किसान के जयकारे लगाए गए। घर में पिता केवल राम साहू व माता खेम बाई साहू, भाई पूर्णानंद साहू सहित परिजनों ने हार पहनाकर स्वागत किया।

पूर्णानंद ने बताया कि बड़े भाई किशोर कुमार ने सेना सिग्नल रेजिमेंट में 17 साल अपनी सेवा दी। इस दौरान जम्मू, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, असम, जबलपुर में तैनात रहे। रिटायर्ड होकर गांव लौटे तो लाटाबोड़ से दरबारी नवागांव तक लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

Next Story