छत्तीसगढ़
ग्रामीण का भालू से हो गया सामना, महुआ बीनने गया था जंगल
Nil dhankar
26 March 2023 10:59 AM IST

x
छग
कवर्धा। थाना क्षेत्र के जंगल में महुआ बीनने व तेंदूपत्ता तोड़ाई करने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलू पिता रामसिंह बैगा ग्राम घानी खुंटा का रहने वाला है। वह गांव के ही 3 अन्य लोगों के साथ महुआ बीनने के लिए कक्ष क्रमांक- 244 में गया था। महुआ बीनने व तेंदूपत्ता तोड़ाई के बाद उसे बांधने के लिए रस्सी की जरूरत पड़ी। पेड़ की छाल से रस्सी छीलने के लिए वह नाले की तरफ गया, जहां भालू से उसका सामना हुआ।
इससे पहले कि मंगलू खुद को बचाने की कोशिश कर पाता, भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले से मंगलू सिर, आंख, हाथ व पैर पर गंभीर चोंट आई है। साथ आए लोगों ने किसी तरह भालू को खदेड़ा।
Next Story





