छत्तीसगढ़

2 लाख चुराने वाला शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Jun 2023 12:11 PM GMT
2 लाख चुराने वाला शातिर गिरफ्तार
x
छग

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने 2,00,000 रुपए के नगदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस चोर को पकड़ पाई। दरअसल, बालोद टाउन में सलूजा परिवार के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के पास से प्रयुक्त राड, पेचकस, मोटर सायकिल समेत 90,000 रूपये नगदी बरामद किए गए है।

बता दें, पुलिस ने सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बालोद , गुण्डरदेही, अर्जुन्दा सहित राजनांदगांव गोदिंया, गढचिरौली में आरोपी की तलाश की थी। हालांकि अब पुलिस की टीम ने आरोपी विष्णु खोकन विष्वास को महाराष्ट्र के चंद्रपुर वडसा से गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story