छत्तीसगढ़

बस्तर जिले में टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना

Nil dhankar
7 Dec 2021 9:57 PM IST
बस्तर जिले में टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना
x
रायपुर। बस्तर जिले में कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने की है। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से बस्तर जिले के चपका में टीकाकरण के लिए नाव से जाते स्वास्थ्यकर्मियों की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ''परिस्थितियां कैसी भी हो, ना रुकेंगे, ना थकेंगे लक्ष्य प्राप्ति की ओरर बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम नदी पार करके ग्राम चपका, बस्तर जिले (छत्तीसगढ़) में टीकाकरण करने पहुंची।"

Next Story