छत्तीसगढ़

गांव में रात को दिखे थे दोनों, सुबह गड्ढे में मिले शव

jantaserishta.com
11 Nov 2026 4:51 PM IST
गांव में रात को दिखे थे दोनों, सुबह गड्ढे में मिले शव
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के काराबेल गांव में खुले कुएंनुमा गड्ढे में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों सोमवार रात गांव में साथ घूम रहे थे और शराब पी थी। आशंका है कि अंधेरे में धोखे से पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। सुबह दोनों के शव गड्ढे में तैरते मिले। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, काराबेल निवासी अशोक बखला (45) और कमल तिर्की (55) सोमवार शाम घर से निकले थे। दोनों गांव में घूम-घूमकर शराब पी रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रात में मुड़ापारा में देखा था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।
मंगलवार सुबह मुड़ापारा में कुएंनुमा गहरे गड्ढे में भरे पानी में दोनों के शव तैरते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
आशंका है कि दोनों अंधेरे में गड्ढे में गिर गए। बारिश के कारण गड्ढे में काफी पानी भर गया था। बताया गया है कि उसमें अब भी करीब 8 फीट पानी है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की मौत को हादसा माना जा रहा है, लेकिन गड्ढे में गिरने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story