छत्तीसगढ़

ट्रक ने मेडिकल कारोबारी की कार को मारी ठोकर

Nil dhankar
24 March 2022 9:22 AM IST
ट्रक ने मेडिकल कारोबारी की कार को मारी ठोकर
x

रायपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने मेडिकल कारोबारी की कार को ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक हादसा ग्राम रसनी के पास हुआ है. शिकायत करते हुए प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे अपने पिता का इलाज करा कर रायपुर से वापस घर जा रहा था. इस दौरान ग्राम रसनी में रोड किनारे कार खड़ी किया था. उसी समय रायपुर तरफ से आ रही ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पीछे से कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story