छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी ठोकर

Nil dhankar
31 March 2022 10:38 AM IST
सड़क किनारे खड़ी बाइक को ट्रक ने मारी ठोकर
x

धमतरी। सड़क किनारे खड़ी बाइक को ट्रक ने ठोकर मार दी. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने भखारा थाने में की, और पुलिस को बताया कि वे खेत काम करने पत्नी के साथ आये थे. इस दौरान बाइक को रोड किनारे खड़ा कर खेत में काम करने जा रहे थे, कि उसी समय धमतरी गुजरा से रायपुर की ओर जा रही ट्रक चालक ने खतरनाक ढंग से लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मार दी. जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story