छत्तीसगढ़

ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, ग्रामीण की ऑन द स्पॉट हुई मौत

Nil dhankar
19 Jan 2023 5:48 PM IST
ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, ग्रामीण की ऑन द स्पॉट हुई मौत
x
छग

जगदलपुर। गुरुवार की दोपहर जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद मृतक को मेकाज के पीएम घर में रखवाया गया, वहीं युवक के परिजन की तलाश की जा रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को जगदलपुर से रायपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 आसना चौक के पास एक बाइक सवार को आसना की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर मेकाज ले गए, वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।


Next Story