छत्तीसगढ़

ट्रक ने पैदल चल रहे युवक को लिया चपेट में, हालत नाजुक

Nilmani Pal
23 Feb 2023 1:26 AM GMT
ट्रक ने पैदल चल रहे युवक को लिया चपेट में, हालत नाजुक
x
छग सड़क हादसा

केशकाल। केशकाल घाट में एक बार शाम सात बजे से जाम लगा हुआ है। अचानक जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। वहीं जाम के बीच एक हादसे की भी खबर निकलकर सामने आई हैं। यहां पंचवटी के समीप पैदल चल रहे युवक को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। इसे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल भेजा। घायल युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए भेजने के बाद पुलिस जाम खुलवानें में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग पिछले पांच घंटों से केशकाल घाट में जाम लगा हुआ था। फ़िलहाल पुलिस ने एक तरफ से आवागमन को शुरू करवा दिया है।


Next Story