देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार, कहा इतनी त्वरित सहायता मिली, बड़ी आपदा से बचे

सुबह-सुबह भिलाई लौटे यात्रियों ने बताया मंजर, कहा आपदा की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड में थी सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरंतर की बातचीत और हमारा ख्याल रखा
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली तक आने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर समन्वय में रहे। हमें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। छत्तीसगढ़ भवन में पहुंचकर हमें बहुत अच्छा लगा। यात्रियों ने बताया कि हम इस आपदा से जल्दी इसलिए बाहर आ पाये क्योंकि हमारी सरकार ने उत्तराखंड सरकार से उचित समन्वय बनाया। वहां के जिला प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू का कार्य किया। यात्रियों ने कहा कि हम इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति बहुत आभारी है। आज सुबह स्टेशन में बहुत सुंदर माहौल था। सबकी आँखों में खुशी के आंसू थे। सामूहिक प्रयास से यह बड़ा काम संपन्न हुआ और यात्रियों का स्वागत विजेताओं की तरह किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





