छत्तीसगढ़

उठाईगिरी का शिकार हुआ व्यापारी, जेब से किसी ने पार किया 20 हजार रुपये

Nil dhankar
17 July 2022 8:33 AM IST
उठाईगिरी का शिकार हुआ व्यापारी, जेब से किसी ने पार किया 20 हजार रुपये
x

भिलाई। दोना पत्तल का एक व्यापारी उठाईगिरी का शिकार हो गया। वो पावर हाउस चौक से आटो में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए निकला था। लेकिन, आटो चालक ने उसे आइटीआइ के सामने ही उतार दिया। आटो से उतरने के बाद उसने अपना जेब चेक किया तो उसके जेब में रखे 20 हजार रुपये गायब थे। घटना की शिकायत के बाद खुर्सीपार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राधिका नगर सुपेला निवासी मदन अग्रवाल शनिवार की दोपहर में करीब 11 बजे पावर हाउस से आटो में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकला था। ट्रांसपोर्ट नगर से वो दूसरी गाड़ी बुक कर के रायपुर जाने वाला था। वो आटो के पीछे वाली सीट पर बैठा था। लेकिन, आटो चालक ने उससे कहा कि पीछे की सीट आगे से बुक है और वहां पर महिलाएं बैठेंगी। आटो में चालक के अलावा एक और युवक भी बैठा हुआ था। चालक के कहने पर वो उसके बगल में आकर बैठ गया। पीड़ित ने एक बैग लिया हुआ था। जिसमें 50 हजार रुपये थे और जेब में 20 हजार रुपये रखा था।

Next Story