छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की हुई मौत

Nil dhankar
22 March 2022 10:59 AM IST
ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की हुई मौत
x
छग

कोरबा। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक काे टक्कर मार दिया, जिसमें उसकी माैत हाे गई। मृतक सगाई कार्यक्रम से लौटने के बाद सामान लेने जा रहा था। इसी दाैरान ये हादसा हाे गया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। तुमान निवासी 20 वर्षीय राजकुमार यादव अपने बड़े भाई के साथ पास के ही एक गांव में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था.

जहां से लाैटकर आने के बाद उसने अपने भाई काे घर में छाेड़ा। इसके बाद वह कुछ सामान लेने चला गया। रात 9 बजे नीम गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दिया।


Next Story