छत्तीसगढ़
सूरजपुर पहुंची मशाल यात्रा, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Shantanu Roy
3 Feb 2026 11:25 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा जनजातीय युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 14 फरवरी से किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन का आधिकारिक शुभंकर “मोरवीर” रखा गया है, जो जनजातीय संस्कृति, साहस और खेल भावना का प्रतीक है।
इसी क्रम में आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल यात्रा सूरजपुर जिले में पहुँची, जहाँ कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मशाल यात्रा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स न केवल जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगा। मशाल यात्रा के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं और खिलाड़ियों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





