छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की घड़ी नजदीक, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
2 Oct 2026 8:31 AM IST

x
रायपुर. छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की बेला नजदीक आ गई है. अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना जताई गई है. गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क कहा. किसी भी इलाके में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई.
बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. वहीं रात हो हल्की ठंड महसूस होने लगी है.
राजधानी रायपुर में 2 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया. यानी प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अच्छा खासा अंतर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भी प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. फिलहाल किसी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया होते हुए आगे बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ गुजरात, मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. इसी क्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





