
नारायणपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि यह छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के पांगुड़ गांव का है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मां आखिर मां होती है. उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई. “
'मां आखिर मां होती है..'
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) May 18, 2025
अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई। मां की ममत्व के आगे टाइगर को वहां से भागना पड़ा। इस दृश्य अबूझमाड़ के स्थानीय ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद किया है। pic.twitter.com/dkkGzemu6q
बता दें, यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए एक बाघ से भिड़ जाती है. मादा भालू इतनी आक्रामक है कि बाघ को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ता है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर लोग अलग-अलग स्थानों का दावा कर रहे थे. लेकिन मंत्री कश्यप ने वीडियो जारी करते हुए इस वीडियो को अबूझमाड़ की जंगलों का बताया है.





