छत्तीसगढ़

खलिहान मे लगे लोहे के गेट ही चोरी कर ले गए चोर

Nil dhankar
6 March 2022 9:34 AM IST
खलिहान मे लगे लोहे के गेट ही चोरी कर ले गए चोर
x

रायपुर। खलिहान मे लगे लोहे के गेट चोरी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने खरोरा थाने में की. और पुलिस को बताया कि जमीन ग्राम भढहा मे महामाया राईस मील के पास स्थित है। अज्ञात चोर द्वारा जमीन के प्रवेश स्थान पर लगे लोहे के गेट व गर्डर को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले गये है।

वही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है। और जांच में जुट गई है.

Next Story