छत्तीसगढ़

मिस्त्री के सूने मकान चोरो ने की सेंधमारी, सोना-चांदी सहित नगदी पार

Admin2
21 Aug 2021 3:13 AM GMT
मिस्त्री के सूने मकान चोरो ने की सेंधमारी, सोना-चांदी सहित नगदी पार
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के उनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 11 हजार नकद पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीपत क्षेत्र के उनी निवासी गोविंदा साहू अकलतरा में रहकर पान दुकान का संचालन करते हैं। गांव में उनकी मां हठारिन बाई अकेले रहती हैं। गुस्र्वार को गांव में रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम था।

इसके कारण महिला मकान में ताला लगाकर अपने छोटे बेटे सत्यनारायण के घर सोने चली गई थी। शुक्रवार की सुबह पांच बजे महिला वापस घर पहुंची। इस दौरान मकान के पीछे वाला दरवाजा खुला था। घर के पांच कमरों का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखे आलमारी का लाकर तोड़कर डेढ़ तोला सोने के जेवर और 11 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। इस पर गोविंदा अपने भाइयों के साथ घर पहुंचा। इसके बाद सीपत थाने में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
मिस्त्री के सूने मकान से नकद और बर्तन ले गए चोर
कोटा क्षेत्र के भाड़म निवासी जगलाल लोधी राजमिस्त्री हैं। गुस्र्वार की सुबह नौ बजे वे अपने काम से बिलासपुर गए थे। वहीं, उनकी पत्नी शीलू गांव में रहने वाली अपनी मां के घर चली गई। दोपहर 12 बजे महिला अपनी मां के घर से लौटी। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने एलईडी टीवी, बर्तन और पेटी में रखे 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। शाम पांच बजे जब जगलाल अपने घर लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
Next Story