छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप से जेवर लेकर भाग रहा चोर पकड़ाया

Nil dhankar
1 Aug 2024 5:33 PM IST
ज्वेलरी शॉप से जेवर लेकर भाग रहा चोर पकड़ाया
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स Krishna Jewellers में आज दिनदहाड़े एक युवक ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें असफल रहा. दरअसल, बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दुकान में घुसकर सोने के टॉप्स चुराए और भागने की कोशिश की.

chhattisgarh news लेकिन दुकान के मालिक हर्ष सोनी की सतर्कता और बहादुरी के कारण चोर को भागने का मौका नहीं मिला और उसे धरदबोचा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक के उठाईगिरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें वह वारदात को अंजाम देते हुए भाग रहा था. chhattisgarh

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का नाम अतुल दास है, जो कोरबा जिले के पाली क्षेत्र का निवासी है. प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी अतुल जुआ और सट्टे में अपने पैसे हार चुका था और उसी के कारण उसने इस चोरी को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Story