छत्तीसगढ़

मंदिर में चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

jantaserishta.com
6 Sept 2024 7:15 PM IST
मंदिर में चोरी करने वाला गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
x
छत्तीसगढ़.

धमतरी: शीतला मंदिर कुरूद से 5 नग चांदी की छतरी, एक नग चांदी की मुकुट, दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का कमरधनिया, नगदी सिक्का लगभग 300/- रु० को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर प्रार्थी मनोज राजकुमार अग्रवाल पिता स्व० राजकुमार अग्रवल उम्र 45 वर्ष साकिन कुरूद की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर के माध्यम से माल, मुल्जिम का पतासाजी किया गया, पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार संदेही तोरन ढीढी पिता नीजाम दास ढीढी उम्र 20 वर्ष साकिन चण्डी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी हॉल पता बजरंग दास स्कूल के पास अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष आरोपी तोरन डीढी के द्वारा अपने घर के छज्जे से एक नीला रंग के झिल्ली में रखे 05 नग चांदी की छतरी, एक नग चांदी की मुकुट टुटे मुडे हुये तथा दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का कमरधनिया को निकालकर बरामद कराया गया, जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना कुरूद के अप०क्र० 367/2024 धारा 331 (4), 305 (घ) बी०एन०एस० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी तोरन ढीढी को पर्याप्त विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम तोरन ढीढी पिता नीजाम दास ढीढी उम्र 20 वर्ष साकिन चण्डी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी हालपता बजरंग दास स्कूल के पास अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर (छ०ग०)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story