छत्तीसगढ़

चोर को लौटना पड़ा खाली हाथ, घर में नहीं मिला महंगे सामान

Nil dhankar
4 Aug 2022 11:03 AM IST
चोर को लौटना पड़ा खाली हाथ, घर में नहीं मिला महंगे सामान
x

रायपुर। चोर को खाली हाथ लौटना पड़ गया. पुलिस के मुताबिक सेजल खोबरागडे बी.ए. फाईनल का छात्रा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपनी बहन का एडमिशन कराने चली गई थी, और उसकी मम्मी मामा के घर दिनदयाल नगर गई थी. घर में कोई नही था, जब छात्रा मम्मी के साथ वापस घर आई तो दरवाजे का ताला टुटा हुआ मिला। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर प्रवेश कर सामान इधर उधर कर दिया था, वही घर में चोरी कर ले जाने योग्य सामान नही होने से कोई सामान चोरी नही हुआ है.

शिकायत के आधार पर सरस्वतीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच शुरू कर दी है.

Next Story