छत्तीसगढ़

व्यापारी की बाइक लेकर फुर्र हो गया ग्राहक, मांगी थी टेस्ट ड्राइव के लिए

Nil dhankar
16 Aug 2022 5:50 PM IST
व्यापारी की बाइक लेकर फुर्र हो गया ग्राहक,  मांगी थी टेस्ट ड्राइव के लिए
x
सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। किराना दुकान संचालक से टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक मांगकर युवक फरार हो गया। किराना दुकान संचालक ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के सतनाम नगर अमेरी में रहने वाले उनीराम कुर्रे किराना दुकान चलाते हैं। एक महीने पहले उन्होंने अपनी पल्सर बाइक को बेचने के लिए ओएलएक्स में विज्ञापन दिया था। एक व्यक्ति विज्ञापन देखकर उनकी दुकान में आया। उसने बाइक के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद उसने बाइक को खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए टेस्ट ड्राइव के लिए चाबी मांगा। दुकान संचालक ने सहजता से उसे बाइक की चाबी दे दी। युवक अकेले ही बाइक लेकर चला गया। इधर दुकान संचालक उसका इंतजार करते रहे। काफी देर बाद भी युवक बाइक लेकर नहीं लौटा तो दुकान संचालक उसे खोजने के लिए निकले। गांव और आसपास के गांव में उसका कोई पता नहीं चल पाया। दुकान संचालक ने एक महीने बाद घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर बाइक लेकर भागे युवक की तलाश कर रही है।

Next Story