छत्तीसगढ़

CG MURDER NEWS: बुजुर्ग की हत्या कर चोर फरार

Nilmani Pal
27 Jun 2024 5:48 PM IST
CG MURDER NEWS: बुजुर्ग की हत्या कर चोर फरार
x
छग न्यूज़

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa। जिले में घर के कमरे में संदिग्ध हालात में बेड पर बुजुर्ग की लाश dead body मिली है। कमरे में रखे अलमारी भी खुले मिले हैं। चोरी के साथ हत्या की आशंका जताई जा रही है। गले में चोट के निशान मिले हैं। वारदात चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर की है।

मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की रात करीबन 9 बजे चांपा पुलिस Champa Police को सूचना मिली थी कि घर के कमरे में एक बुजुर्ग छोटे लाल पांडेय (65) का शव बेड पर पड़ा हुआ है। उसके सिर के पास लाल रंग का तार और पैर तरफ लोटा में पानी रखा हुआ था। यह घटना 8.00 से 8.30 बजे के बीच की है।

परिजनों के मुताबिक छोटे लाल पांडेय अपने परिवार के साथ रहता था। बेटा बहू अपने बच्चों के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। वहीं मृतक की पत्नी डेयरी दुकान पर बैठी थी। रोजाना की तरह छोटे लाल अपनी पत्नी को दुकान से घर लाने के लिए शाम के 7.45 बजे दुकान जाया करता था। इस दौरान बुधवार शाम को तेज बारिश की वजह से वह दुकान अपनी पत्नी को लेने नहीं पहुंचा। उसके बेटे ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि पिता जी फोन नहीं उठा रहे हैं। जाकर बात करा दीजिए। जब पड़ोसी पहुंचा तो देखा की वह बेड पर पड़े थे। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं दे रहे थे। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

Next Story