थानेदार ने डांस प्रोग्राम में लगाए ठुमके, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

सुकमा। सुकमा जिले के दोरनापाल थानेदार सुरेश जांगड़े का, जो अपनी कमर में तमंचा लटकाकर युवतियों के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है, लेकिन इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया में खुलकर सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 दिन पहले दोरनापाल इलाके में एक मेला आयोजित किया गया था, जिसमें डांस का प्रोग्राम भी रखा गया था. इस मेले में थाना पुलिस बल कि ड्यूटी लगी हुई थी.
इसी बीच सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी अचानक डांस के बीच स्टेज पर चढ़ गए. तमंचा लटकाए हुए भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के गाने "बगल वाली जान मारेली" पर थिरकने लगे. अचानक थाना प्रभारी को डांस करता देख आसपास के लोगों ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वहीं सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस मामले पर जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.





