छत्तीसगढ़

हाथियों का आतंक जारी, कई टुकड़ों में मिला व्यक्ति का शव

Nil dhankar
17 Nov 2021 5:40 PM IST
हाथियों का आतंक जारी, कई टुकड़ों में मिला व्यक्ति का शव
x

सूरजपुर। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। आज 40 हाथियों के दल ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथियों की आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृत व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दरअसल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सोनगरा इलाके में पिछले कई दिनों से 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। आज सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर मृत पड़े व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय भठगांव पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Next Story