छत्तीसगढ़

नशेड़ियों का आतंक, बेरहमी से युवक को ब्लेड मारा

Nil dhankar
4 Sept 2023 3:12 PM IST
नशेड़ियों का आतंक, बेरहमी से युवक को ब्लेड मारा
x
छग

कोरबा। कोरबा के ईमलीडुग्गू में रहने वाले एक युवक पर नशेड़ियों ने ब्लेड से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। घटना में शिवराज सिंह राजपूत जख्मी हुआ है। वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक पर कदमहाखार चौक पहुंचा था। इसी दौरान नशेड़ियों ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उसके गले से खून निकलने लगा। मुकेश सिंह ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल भिजवाया।

.गले में गंभीर चोट आने से शिवराज फिलहाल बयान देने लायक नहीं है। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया, तफ्तीश कर रहे हैं कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। बता दें कि कोरबा में नशेड़ियों को रास्ते पर लाने कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं। अप्रिय घटनाएं लगातार हो रही है।


Next Story