छत्तीसगढ़

लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

jantaserishta.com
13 March 2025 6:50 PM IST
लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत
x
छत्तीसगढ़.
आरंग: छत्तीसगढ़ के आरंग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बालिग प्रेमी जोड़े के बीच एक नाबालिग आ गया. इसका पता जब प्रेमी को चला, तो उसने नाबालिग को मौत दे दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखूंटा में मिले नर कंकाल की जांच हुई और लखौली के बस स्टैंड से लापता हुए 15 वर्षीय लापता नाबालिग के कंकाल होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या की पूरी गुत्थी को सुलझा ली. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
CSP लंबोदर पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नरकंकाल 19 फरवरी को आरंग के ग्राम लखौली के बस स्टैंड से लापता हुए ग्राम बिहाझर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद निवासी धनेंद्र साहू उम्र 15 वर्ष का है। मृतक धनेंद्र साहू ग्राम रीवा में जेसीबी मशीन में हेल्पर का काम करता था और आरोपी युवती टेमिन ध्रुव भी वही मजदूरी का काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसकी जानकारी टेमिन के प्रेमी चन्दन उर्फ सागर सिन्हा को नहीं थी. जब उसे इस बात का पता चला, तो को हुई तो वो गुस्सा हो गया। इसके बाद आरोपी चंदन ने नाबालिक धनेंद्र साहू को रास्ते से हटाने का फैसला किया.
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चंदन ने अपनी प्रेमिका से नाबालिग को बार-बार फोन करवाया और बहाने से मिलने बुलाया. जैसे ही वह तो आरोपी ने अपने 2 दोस्तों राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकल से कोसमखूंटा खार ले गए. आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को झाड़ियों में छुपा दिया.
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी टेमिन, चंदन समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story