छत्तीसगढ़
बीजापुर में गायत्री शक्तिपीठ का दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव मनाया गया
Shantanu Roy
28 Feb 2026 8:34 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। जिले के हृदय स्थल में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दसवां प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। वर्ष 2016 में स्थापित इस शक्तिपीठ का उद्देश्य स्थानीय ग्रामों में संस्कारों और अध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है। यह वार्षिक उत्सव 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया। उत्सव का प्रारंभ प्रातः कालीन शुभ मुहूर्त में माता गायत्री, माता दुर्गा और माता सरस्वती के गर्भगृह में विशेष पूजन से हुआ। तत्पश्चात पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा का गुरु पूजन आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गहन भक्ति और प्रज्ञा के साथ भाग लिया।
सुबह 10 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित की गईं। पहले दिवस में प्रातः 6 बजे से संध्या 6 बजे तक लगातार 12 घंटे तक गायत्री मंत्र का खंड किया गया। संध्या 7 बजे से सुंदरकांड रामायण पाठ का आयोजन मां दंतेश्वरी मानस मंडली एवं गायत्री परिवार द्वारा किया गया। दूसरे दिन को माता-पिता दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें बच्चों को माता-पिता के महत्व और सेवा के संस्कारों से परिचित कराया गया। संध्या 5 बजे नगर में माता और बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में प्रज्ञा गीत, नारों और गायत्री मंत्रों के उच्चारण से नगर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ। यात्रा उपरांत आरती और दीपयज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें भावनात्मक आहुतियां समर्पित की गई। उत्सव में 11 दीक्षा संस्कार, एक अन्नप्राशन संस्कार और एक विवाह संस्कार भी संपन्न हुए।
पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन अच्छे लाल साहू द्वारा किया गया, जिन्होंने सुंदर भजन, कीर्तन और प्रज्ञा संगीत के माध्यम से युग निर्माण एवं व्यक्ति-परिवार निर्माण के महत्व को समझाया। उत्सव के सफल आयोजन में प्रमुख ट्रस्टी शंकर कुड़ियम, जिला समन्वयक बीरा राजबाबू, वरिष्ठ परिजन विजय बहादुर राजभर, व्यवस्थापक जयपाल सिंह राजपूत, लेखा प्रभारी बैजनाथ गुप्ता सहित अनेक अन्य परिजन और युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया। अन्य प्रमुख उपस्थित सदस्य थे: राहुल गुप्ता, अर्जुन वेको, रुक्मणी झाड़ी, अर्चना सिंह, रामयश विश्वकर्मा, मोहिनी साहू, गायत्री मरकाम, महेश वाचम, दुर्गा वाचम, संतोष अग्गीवार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष, बुछैया पुजारी, कमला पुजारी, मंजू पुजारी, गारा लालैया, सरिता पसपुल, नमिता पसपुल, मनीष राजभर, नीला पेरमा, रामैया लम्बाड़ी, सुनील साहू, धनोज साहू, प्यारेलाल आदि। उत्सव के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने गहन भक्ति भाव के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ ने जिले में अध्यात्मिक चेतना, संस्कार जागरण और सामाजिक समर्पण का संदेश फैलाया।
Tagsबीजापुरगायत्री शक्तिपीठदसवां प्राण प्रतिष्ठावार्षिकोत्सवकलश यात्राहवन पूजनगायत्री महायज्ञसुंदरकांड पाठमाता-पिता दिवसदीक्षा संस्कारअन्नप्राशन संस्कारविवाह संस्कारप्रज्ञा गीतभजन कीर्तनशक्तिपीठ आयोजनजागरूकतासंस्कार जागरणधार्मिक कार्यक्रमस्थानीय श्रद्धालुबीजापुर मंदिरBijapurGayatri Shaktipeethtenth Pran PratishthaanniversaryKalash YatraHavan PujaGayatri MahayagnaSunderkand PathParents' Dayinitiation ceremonyAnnaprashan ceremonymarriage ceremonywisdom songbhajan kirtanShaktipeeth eventawarenesssanskar awakeningreligious programlocal devoteesBijapur templeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





