छत्तीसगढ़

महिला प्रधान पाठक को टीचर ने सस्पेंड कराने की धमकी दी

Nil dhankar
2 Feb 2025 11:20 AM IST
महिला प्रधान पाठक को टीचर ने सस्पेंड कराने की धमकी दी
x
पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव। डोंगरगांव इलाके के एक स्कूल में पदस्थ महिला प्रधान पाठक से छेड़खानी का मामला सामने आया है। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा पर दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में तुमड़ीबोड़ पुलिस को बताया कि दीवानभेड़ी स्कूल में पदस्थ शिक्षक विष्णु शर्मा उससे छेड़खानी करता था। विरोध करने पर उसे सस्पेंड कराने की धमकी देता था। दरअसल विष्णु शर्मा छग शालेय शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष है। इसके चलते खुद को प्रभावशाली बताकर वह महिला प्रधान पाठक पर दबाव बनाता था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि विष्णु शर्मा उससे आए दिन आपत्तिजनक हरकत करता था। बीते दिनों स्कूल में वह संगठन के लिए चंदा लेने पहुंचा था, तब भी कार्यालय में अकेले पाकर उसने छेड़खानी की। इसके अलावा रास्ता रोककर भी उसने हाथ पकड़कर छेड़खानी की थी। महिला प्रधान पाठक की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ पुलिस ने आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा पर छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Next Story