छत्तीसगढ़

शिक्षिका ने की कार चोरी की शिकायत, मैदान से चोर ने किया पार

Nilmani Pal
29 Jun 2022 3:48 AM GMT
शिक्षिका ने की कार चोरी की शिकायत, मैदान से चोर ने किया पार
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। शिक्षिका ने कार चोरी की शिकायत थाने में की है. जानकारी के मुताबिक उसलापुर के कांटीखार में रहने वाली रजनीगंधा बर्मन शिक्षिका हैं। उनकी पोस्टिंग बूटापारा में है। उनकी मां श्यामा देवी की तबीयत खराब थी। शिक्षिका अपनी मां को देखने के लिए मोपका विवेकानंद नगर गई थीं। रात 10 बजे वे घर लौट रही थीं। इस बीच उनकी कार चालू ही नहीं हुई।

उन्होंने कार को मायके के सामने मैदान में पार्क कर लाक कर दिया। दूसरे दिन सुबह सात बजे वे मैकेनिक को लेकर पहुंची तो मैदान में कार नहीं थी। उन्होंने आसपास में कार की तलाश की। कार नहीं मिलने पर उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके आधार पर संदेहियों की तलाश की जाएगी।

Next Story