छत्तीसगढ़

तलवार निकाला और रेत दिया गला, विवाद के दौरान हुई ये वारदात

Nil dhankar
9 March 2023 12:28 PM IST
तलवार निकाला और रेत दिया गला, विवाद के दौरान हुई ये वारदात
x
छग

सक्ति। सक्ति जिले में किसी बात को लेकर विवाद होने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से युवक के गले में गंभीर चोट लगी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलादुला में दो युवकों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो रहा था। वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव के लिए गए तो एक युवक अपने घर से तलवार निकाला, फिर से विवाद करने लग। इसी बीच युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक के गले में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाया लिया। लोगों को वीडियो बनाते देख तलवारबाज युवक मौके से भाग निकला।

Next Story