छत्तीसगढ़

मिठाई से आ रही थी बदबू, होटल में जमकर कटा बवाल

Nil dhankar
21 May 2026 10:06 AM IST
मिठाई से आ रही थी बदबू, होटल में जमकर कटा बवाल
x
छग

खैरागढ़। शहर के चर्चित होटल और मिठाई संस्थान ‘मानव मंदिर’ एक गंभीर खाद्य सुरक्षा विवाद में घिर गया है। राज फैमली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने होटल प्रबंधन पर खराब मिठाई बेचने और शिकायत करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रकृति सिंह ने मानव मंदिर से करीब 150 रुपए की आम और दूध से बनी मिठाई खरीदी थी। उन्होंने बताया कि घर पहुंचकर जैसे ही मिठाई का डिब्बा खोला, उसमें से तेज बदबू आने लगी। मिठाई की हालत देखकर वे हैरान रह गईं।

प्रकृति सिंह के अनुसार उन्होंने मिठाई को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख दिया और अगले दिन शिकायत लेकर होटल पहुंचीं। लेकिन वहां उनकी शिकायत सुनने के बजाय होटल प्रबंधन ने उन्हें ही गलत ठहराना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

Next Story