छत्तीसगढ़
दीपावली के बाद भी रिश्तों की मिठास बरकरार, सांसद बृजमोहन के X पोस्ट से
Nil dhankar
22 Oct 2025 1:18 PM IST

x
रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने X पोस्ट में लिखा, "दीपावली के बाद भी रिश्तों की मिठास बरकरार..."दीपों का यह पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला उत्सव है। बीती रात रामसागर पारा स्थित पैतृक निवास पर विभिन्न धर्मों और समुदायों के स्नेहीजन पहुंचे, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
विशेष रूप से आदिवासी समाज के भाइयों-बहनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति का अद्भुत दर्शन कराते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसने पूरे वातावरण को आनंद और लोकगौरव की भावना से भर दिया। ऐसे ही आप सबका स्नेह और आशीर्वाद बना रहे, यही मेरी सच्ची पूंजी है।
Delete Edit

Next Story





