छत्तीसगढ़
जिला अस्पताल के सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड को नहीं मिली है 5 महीने की सैलरी, हड़ताल पर उतरे
Nil dhankar
8 Dec 2022 2:31 PM IST

x
जांजगीर। जिला अस्पताल जांजगीर में सफाई कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड की हड़ताल जारी हैं। कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, पिछले 5 महीने से कर्मचारियों को कोई भी तन्ख्वाह नहीं मिली हैं। जिस पर सरकार का विरोध किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में चल रहे विरोध प्रदर्शन में जब एक सफाई कर्मी से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमे पिछले पांच महीने से कोई सैलरी नहीं दी गई हैं। जल्द ही सैलरी आने का दिलासा देते देते इनको पांच महीने बीत चुके हैं। इसलिए हम इनका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल है, सुरक्षा कर्मचारियों का कहना है कि हमे पिछले तीन महीनों से कोई तन्ख्वाह नहीं दी गई हैं। हम अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करते है लेकिन प्रबंधन और सरकार आना कानी कर रही हैं।
Next Story





