छत्तीसगढ़

तालाब के दलदल ने ली मासूम हाथी शावक की जान

SHIDDHANT
24 May 2026 7:23 PM IST
तालाब के दलदल ने ली मासूम हाथी शावक की जान
x
छग
Raigarh रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल वन परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब के दलदल में फंसने से एक हाथी शावक की मौत हो गई। घटना के बाद मादा हाथी अपने शावक को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 52 हाथियों का झुंड आमागुड़ा-पुसल्दा तालाब के पास पहुंचा था। माना जा रहा है कि इस दौरान पानी पीने और नहाने के लिए कुछ हाथी तालाब में उतरे, तभी एक शावक दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।
पूरी रात हाथियों का झुंड घटनास्थल के आसपास मौजूद रहा और चिंघाड़ता रहा। सुबह ग्रामीणों और हाथी ट्रैकर्स को घटना की जा नकारी मिली, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। घटना के बाद मादा हाथी का अपने मृत शावक को बचाने का प्रयास भावुक दृश्य के रूप में सामने आया। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को दलदल से बाहर निकाला। बताया गया है कि पिछले 17 दिनों में इसी वन क्षेत्र में यह तीसरे हाथी शावक की मौत है, जिससे वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
Next Story