छत्तीसगढ़
भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े
jantaserishta.com
12 Jan 2026 10:57 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
भिलाई: जामुल थाना पुलिस ने भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घूमने वाले संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक और व्यक्ति को मौर्या टॉकिज के पास से हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रहा था। स्थानीय लोगों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगी। इस पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पहले यादव बताया, लेकिन बाद में पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया। युवक ने बताया कि उसका सुखराती नाम का दोस्त निगम जोन दफ्तर के पास वाली मजार के पास रुका था। पुलिस ने उसकी निशानदेही के आधार पर दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस दोनों संदिग्धों की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





