छत्तीसगढ़

परेशान करता था सुपरवाइजर, तो कंपनी के कर्मचारियों ने कर दी हत्या

Nilmani Pal
23 May 2022 3:19 AM GMT
परेशान करता था सुपरवाइजर, तो कंपनी के कर्मचारियों ने कर दी हत्या
x

दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के खेरधा गांव में रविवार सुबह अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रायपुर जिले के मंदिरहसौद निवासी मनोज मेहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हत्या मनोज के दो दोस्तों (कर्मचारी) रवि और पुनीत ने ही मिलकर की है। मनोज उनका सुपरवाइजर था और उन्हें कंपनी में परेशान करता था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।

जामुल पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के उन्हें सूचना मिली थी कि खेरधा गांव में एक युवक की अर्धनग्न हालत में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सीएसपी कौशलेंद्र पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करके पीएम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के हाथ की कलाई में मनोज मेहर नाम का टेटू बना हुआ था।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर युवक की पहचान रायपुर जिले के मंदिरहसौद निवासी मनोज के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि मृतक गांव के ही दो युवक रवि उर्फ मानसिंह टंडन (28 साल) और पुनीत धृतलहरे (27) का दोस्त था। तीनों लोगों को शनिवार को एक साथ घूमते देखा गया है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने हत्या करना जुर्म कबूल कर लिया है।

Next Story