छत्तीसगढ़

अधीक्षिका के पति ने आश्रम को बनाया बार, परेशान हुई छात्राएं

Nil dhankar
29 Dec 2022 3:20 PM IST
अधीक्षिका के पति ने आश्रम को बनाया बार, परेशान हुई छात्राएं
x

बस्तर। जिले के एक गांव में स्थित 100 सीटर कन्या आश्रम में अव्यवस्थाओं की पोल खुली है। आश्रम अधीक्षिका के पति कैंपस में ही उनके साथ रहते हैं। यहां रोज रात जमकर दारू पार्टी चलती है। बाहर के लड़कों से चाखना मंगवाया जाता है। दरअसल, यह आरोप कन्या आश्रम की छात्राओं ने लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि, अधीक्षिका उन्हें आश्रम में मिलने वाली सुविधा नहीं देती है। दारू पार्टी चलती है, इसलिए वे आश्रम छोड़ने को मजबूर हो गईं हैं। हालांकि, इस मामले की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच करने की बात कही है।

दरअसल, यह पूरा मामला बस्तर जिले के भानपुरी के सोरगांव में स्थित 100 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का है। इस आश्रम में बच्चों की दर्ज संख्या करीब 93 है। लेकिन, वर्तमान में यहां करीब 48 छात्राएं ही रहती हैं। बच्चों ने बताया कि, अधीक्षिका द्रोपदी यादव की प्रताड़ना से तंग आकर करीब 15 से ज्यादा छात्राओं ने आश्रम छोड़ दिया है। जो अब गांव में ही स्थित अपने-अपने घर में रहती हैं।


Next Story