छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं का किया निराकरण

Nilmani Pal
13 May 2023 2:53 AM GMT
पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं का किया निराकरण
x

महासमूंद। पुलिस अधीक्षक द्वारा नियमित प्रति शुक्रवार अर्डली रूम का आयोजन कर जवानों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. इसी तारतम्य में ऑर्डरली रूम आयोजित कर अपने कक्ष में पुलिस जवानों की समस्या सुनी।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा जिले के प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जवानों को उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत परेशानियों की लगातार सुनवाई एवं समाधान करते हुए सउनि निलाम्बर नेताम, प्र0आर0 कमल सिंह जगत, देवन्द्र निषाद आरक्षक उत्तम यदू , अश्वनी परमेश्वर, पुनदास भास्कर, हरिशंकर नायक, धनेश्वर मरकाम, पदमलोचन यादव, अमर ठाकुर, देवनंद ध्रुव, भुनेश्वर ठाकुर की, समस्या सुनी और जल्द ही समस्यों का निराकरण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया.

साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के कर्मचारियों की समाधान के लिये प्रत्येक शुक्रवार का दिन नीयत रखने की व्यवस्था लगातार रखने के लिए आदेशित किया गया। यह विशेष पहल, अपने जवानों के प्रति संवेदना को दर्शाता है, साथ ही पुलिस जवानों के मन में भी विभाग एवं मुखिया के प्रति कृतज्ञता पैदा करती है। उक्त ऑर्डरली रूम कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं रक्षित निरीक्षक नितीश नायर उपस्थित रहे।

Next Story