छत्तीसगढ़
धूप दिखाएगी विकराल रूप, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट
jantaserishta.com
11 April 2026 9:25 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है. लगभग दो-चार दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. सबसे ज्यादा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे संभाग गर्मी से प्रभावित रह सकते हैं, मौसम विभाग ने यहां दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है.
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा तापमान दिन में राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ.
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका स्थित है। राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





