छात्र ने अनोखा प्रोजेक्ट बनाकर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, देखेंगे ISRO वैज्ञानिक

बिलासपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के तीन छात्र शिवांश, सरजन और सीएच कार्तिक के प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 के लिए हुआ है। वहीं, आदर्श रंजन के प्रोजेक्ट का चयन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (ISRO) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
इन भावी वैज्ञानिकों ने अपनी-अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यालय के विज्ञान विभाग के समन्वयक सौमेन दास गुप्ता ने बताया कि इन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इससे विद्यालय को गर्व महसूस हो रहा है। इन्होंने राज्य वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने नवाचार और अनुसंधान को पेश कर सफलता हासिल की।
शिवांश गोहिल ने एआई आधारित वर्किंग मॉडल बनाया है, जो सड़क पर होने वाली आपात स्थितियों से निपटने के लिए दुर्घटना-चेतावनी डिवाइस के रूप में कार्य करेगा। इस वाहन सेंसर का उपयोग करके दुर्घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। यह संबंधित अधिकारियों के साथ वास्तविक समय में स्थान साझा करता है, और आगे की टक्करों को रोकने के लिए चेतावनी देता है।





