छत्तीसगढ़

हड़तालरत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया नाटक, सीएम को दिया ये सन्देश

Nil dhankar
30 Aug 2022 3:18 PM IST
हड़तालरत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर किया नाटक, सीएम को दिया ये सन्देश
x

भानुप्रतापपुर। राज्य कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के छठवें दिन कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में महिला कर्मचारियों ने कमान सम्हाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तीजा, पोला त्यौहार में कर्मचारी-अधिकारियों ने एक नाटक के जरिए सीएम को संदेश देने की कोशिश की गई। इसमें छत्तीसगढ़ी परम्परा के अनुसार पोला के दिन पिता अपनी बेटी को ससुराल से मायके लाते हैं और बेटियों को पिता या काका अपनी बेटी को उपहार देते है। उसी तरह से प्रदेश के मुखिया से महिला कर्मचारियों ने डीए और एचआरए की मांग की।

वहीं हड़ताल को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष टिकेश ठाकुर ने कहा कि जब तक हमारे दो सूत्रीय मांगों पर शासन-प्रसाशन विचार नहीं करती तब तक हड़ताल अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजय ठाकुर, एबीओ दुर्गेश सोरी, बीआरसी राधे लाल नुरेटी, अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी सेवक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सदे सिंग कोमरे, ब्लाक अध्यक्ष पारस उसेंडी, मनबहल कुंजाम, रेखराम सिवाना, राजेश चतुर्वेदी, विकास ठाकुर, प्रीतम उइके, नितेश कोड़ोपी, बृजवती मतलामी, दमयन्ती ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Next Story